
ED ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में दायर की 8 हजार पेजों की चार्जशीट, केजरीवाल को मिल चुका है समन
AajTak
दिल्ली जल बोर्ड टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ईडी ने शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. ईडी ने जगदीश अरोड़ा, अनिल अग्रवाल के सीए तजेंद्र सिंह सहित एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी दिनेश मित्तल और एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर को आरोपी बनाया है.
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. ईडी ने इस मामले में 140 पन्नों के ऑपरेटिव पार्ट के साथ आठ हजार पेन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है.
इन्हें बनाया आरोपी
जांच एजेंसी ने इस चार्जशीट को विशेष सीबीआई न्यायाधीश भूपिंदर सिंह की अदालत में दायर किया है. ईडी ने अपनी पूर्व मुख्य अभियंता चार्जशीट में जगदीश अरोड़ा, अनिल अग्रवाल के सीए तजेंद्र सिंह सहित एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी दिनेश मित्तल और एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर को आरोपी बनाया है. ईडी द्वारा दिल्ली जल बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप पत्र के संज्ञान पर जांच एजेंसी की दलीलों को भी सुना है. अब इस मामले में 1 अप्रैल, 2024 को जारी बहस होगी.
ईडी ने कोर्ट को बताया कि एनकेजी कंपनी को आरोपी बनाया गया है, उसके निदेशक की मौत हो गई है. इसलिए उसे आरोपी नहीं बनाया गया है. अभी मामले में आगे जांच की जा रही है.
ईडी ने ये भी बताया कि एनकेजी कंपनी को एनबीसीसी अधिकारी दिनेश मित्तल द्वारा जारी सर्टिफिकेट के आधार पर टेंडर मिला था, एनकेजी ने मित्तल की यात्रा के लिए हवाई जहाज के टिकट बुक भी की थीं. बिना साइन की हुए एक नोटशीट तैयार की थी जो डीजीपी और अन्य लोगों पास भी थी.
ईडी ने कहा कि एनकेजी ने कोई काम नहीं किया था, उसे टेंडर मिला था. एनबीसीसी के रिकॉर्ड में एनकेजी के बारे में कुछ भी मिला है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








