
'ED के अधिकारियों ने 16 घंटे की रेड के दौरान नहीं ली कोई तलाशी', AAP नेताओं के घर रेड पर आतिशी का दावा
AajTak
दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ईडी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के यहां छापेमारी की थी. इसको लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि रेड के दौरान अधिकारियों ने AAP नेताओं के घर तलाशी तक नहीं ली.
दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ईडी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के यहां छापेमारी की थी. AAP के नेताओं के यहां छापेमारी को लेकर पार्टी लगातार केंद्रीय एजेंसी पर हमलावर है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि ईडी के अधिकारियों ने 16 घंटे की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और सांसद एनडी गुप्ता के घर में कोई तलाशी नहीं ली.
आतिशी ने कहा, "कल केंद्र सरकार की फेवरेट एजेंसी और हथियार ED ने AAP से जुड़े लोगों के यहां छापा मारा. एजेंसी ने कोषाध्यक्ष के यहां भी छापा मारा. 16 घंटे के छापे में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और सांसद एनडी गुप्ता के घर कोई तलाशी नहीं ली. ये ED के इतिहास का ऐतिहासिक पंचनामा होगा. छापे के बाद ED सर्च और सीज के आधार पर पंचनामा देती है, लेकिन ED ने ये तक नहीं बताया कि वो किस मामले में छापा मारने आई है."
ED का एक ही काम- जेल में डालो: आतिशी
आतिशी ने दावा किया है कि रेड के दौरान 16 घंटे तक ईडी के अधिकारी बिभव कुमार के ड्राइंग रूम में बैठे रहे. उन्होंने कहा, "ED ने सारे दिखावे खत्म कर दिए हैं और उनका मकसद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुचलना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि एक नेता है जो उनको चैलेंज करता है और उनकी धमकी से डरता नहीं वो अरविंद केजरीवाल है. इसलिए ED का एक ही काम है, पहले जेल में डालो."
ईडी ने हर नकाब उतारा: आतिशी
वहीं अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी के कोर्ट जाने पर आतिशी ने कहा कि अब तो ED ने हर नकाब उतार दिया है. अब बिना किसी केस के छापे मारे जा रहे हैं. राजनीतिक प्रतिद्वंदी को खत्म करने की साज़िश है और इस लिस्ट में सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का नाम है. आतिशी ने कहा, ED द्वारा ऑडियो रिकॉर्ड नहीं करना कोर्ट की अवमानना है. इसलिए ED का कोई भी अधिकारी सामने आकर जवाब नहीं दे रहा है.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










