
East Asia Summit के मंच पर PM मोदी की धाक, उद्धाटन स्पीच के तुरंत बाद बुलाया गया संबोधन के लिए
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी लाओस की राजधानी वियनतियाने में ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. यहां बैठक को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, "भारत हमेशा से ही आसियान देशों के बीच एकता को सपोर्ट करता रहा है. दुनिया भर में जारी अलग-अलग जंग का सबसे बुरा असर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ रहा है ऐसे में दुनिया में शांति बहाल करना बेहद जरूरी है."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. सूत्रों के अनुसार, .मौजूदा मेजबान और अगले सम्मेलन के मेजबान के बाद पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किए जाने वाले पहले नेता रहे. इसे बडी कामयाबी के तौर पर देखी जा रही है..और इसे आसियान देशों के बीच भारत के बढ़ते असर के रूप में भी देखा जा रहा है.
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का उल्लेख एकमात्र ऐसे नेता के रूप में किया गया जिन्होंने सबसे अधिक पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में सबसे अधिक भाग लिया है. पीएम 19 पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में से नौ में शिरकत कर चुके हैं.
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) भाग लेने वाले देशों के राष्ट्राध्यक्षों/सरकार प्रमुखों की बैठक को संदर्भित करता है, जो सालाना आयोजित की जाती है. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2005 में मलेशिया के कुआलालंपुर में पहले पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के आयोजन के साथ हुई थी. अपनी शुरुआत में, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 16 प्रतिभागी देश शामिल थे.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जापान, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात, कई क्षेत्रों में सहयोग पर हुई चर्चा
यह युद्ध का युग नहीं है- पीएम मोदी
East Asia Summit अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने हमेशा आसियान एकता और केंद्रीयता का समर्थन किया है. PM मोदी ने कहा, 'म्यांमार की स्थिति पर हम आसियान दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं. हम Five-point कन्सेन्सस का भी समर्थन करते हैं...एक पड़ोसी देश के नाते, भारत अपना दायित्व निभाता रहेगा.'

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










