
Dustor BOT X Pro रोबोट वैक्यूम क्लीनर रिव्यू: घर की सफाई के लिए बेहतर अपग्रेड, लेकिन कुछ कमियां भी
AajTak
Dustor Bot X Pro Robotic वैक्यूम क्लीनर रिव्यू: भारत में धीरे धीरे रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर का चलन शुरू हो रहा है. कई कंपनियों ने भारत में बेचने शुरू किए हैं, जबकि कुछ कंपनियां भारत में ही शुरू की गई हैं. आइए जानते हैं इस भारतीय कंपनी का ये रोबोटिक क्लीनर कैसा है?
रोबॉटिक वैक्यूम क्लीनर धीरे धीरे भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ बना रहे हैं. अमेरिका और यूरोपियन देशों में रोबॉट वैक्यूम क्लीनर का चलन पहले से है. चूँकि ये थोड़े महँगे होते हैं, इसलिए भारत में अभी मेनस्ट्रीम नहीं हुए हैं. लेकिन अब लोग इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
iRobot जैसी कंपनियाँ भी भारत में अपने रोबॉट वैक्यूम क्लीनर्स लॉन्च कर रही हैं. इसी बीच स्वदेशी कंपनी ने भी भारत में Dustar BOT X Pro नाम का वैक्यूम क्लीनर पेश किया है. इस वैक्यूम क्लीनर को कुछ समय तक यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बताते हैं.
दरअसल ये रोबॉट वैक्यूम क्लीनर देखने में iRobot के Roomba वैक्यूम क्लीनर जैसा ही लगता है. ये राउंड शेप में आता है और साइज़ भी iRobot के Roomba वैक्यूम क्लीनर की तरह ही है.
इसे आप ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं, लेकिन कंपनी ने इसके लिए अपना ऐप नहीं बनाया है. इसे थर्ड पार्टी ऐप के ज़रिए कनेक्ट किया जाता है. वाईफ़ाई से कनेक्ट होने के बाद आप इसे ऐप के ज़रिए कंट्रोल कर सकते हैं.
इस वैक्यूम क्लीनर के साथ रिमोट कंट्रोलर भी दिया जाता है जिससे आप इसे मूव करा सकते हैं. इस वैक्यूम क्लीनर के ऊपर की तरफ़ आपको बटन मिलते हैं जिससे इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं और क्लीनिंग चेक कर सकते हैं.
इस वैक्यूम क्लीनर में क्लीनिंग के साथ मॉपिंग का भी ऑप्शन दिया गया है. यानी ये वैक्यूम क्लीनर आपके घर में झाड़ू और पोछा दोनों ही काम कर सकता है. कमरे की मैपिंग के लिए इसमें LIDAR टेक दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










