
Dussehra Wishes: विजयादशमी को बनाएं स्पेशल, इन खास मैसेज से दें दशहरा की शुभकामनाएं
AajTak
विजयादशमी अत्याचार और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम ने अधर्म,अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध किया था और लंका पर विजय हासिल की थी. इस साल विजयदशमी यानी दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा.इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
हिंदू धर्म में दशहरा पर्व को बेहद खास माना जाता है. इसे विजयदशमी और रावण दहन के नाम से भी जाना जाता है. शास्त्रों में इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन प्रभु श्री राम ने लंकापति रावण का वध करके माता सीता को उसके चंगुल से छुड़ाया था. इस दिन देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है. इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
> रंग-रंग राधा हुई कान्हा हुए गुलाल राम ने की राणव पर विजय अच्छाई की हुई जीत और बुराई की पराजयदशहरा की शुभकामनाएं
> भगवान राम ने जीती थी लंका आप भी जीत सकते हैं पूरी दुनिया बुराई का नाता छोड़ अच्छाई की करें आवभगत दशहरे के इस मौके पर मेरी इस पोस्ट का करें स्वागत
> त्यौहार आया और अपने साथ सुख समृद्धि लाया मनाएं ये खुशी का पर्व और दूर करें अपनी समस्याएं आपको और आपके परिवार को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










