
Dussehra 2021: नवरात्र पर ढोल बजाते दिखीं अमरावती की सांसद नवनीत राना, Viral हुआ Video
AajTak
नवरात्र का रंग हर तरफ दिखाई दे रही है. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस त्यौहार पर पूरा देश जश्न मना रहा है. विजयदशमी के मौके पर बाजारों में धूम है और जगह जगह दुर्गा पूजा पंडाल और मेले सजे हैं. इस खास अवसर पर अमरावती की सांसद नवनीत राना दुर्गा उत्सव के दौरान ढोल ताशे बजाती हुई दिखाई दीं. महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राना हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी होती हैं. दर्गा उत्सव के दौरान वो वो खुद ढोल ताशे के बीच ढोल बजाती हुई दिखीं. ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









