DU PG Admission by CUET: डीयू में सीयूईटी से होंगे पीजी के 50 फीसदी एडमिशन, आधे मेरिट से
AajTak
DU PG Admission 2023: न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत अब सीयूईटी स्नातक के बाद परास्नातक स्तर (पीजी) पर भी लागू होने जा रहा है. दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति में इस पर चर्चा की गई. इसमें तय किया गया कि अगले सत्र से परास्नातक स्तर पर डीयू में 50 फीसद छात्रों का दाखिला सीयूईटी के जरिये होगा.
DU PG Admission, CUET 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति का अनुपालन धीरे धीरे लागू किया जा रहा है. इस सेशन में डीयू ने स्नातक स्तर पर सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के जरिये दाखिले लिए है. अब परास्नातक स्तर पर भी अगले सत्र से डीयू 50 फीसद छात्रों के दाखिले सीयूईटी से करने की तैयारी कर चुका है. फिलहाल बाकी के 50 फीसदी एडमिशन मेरिट से ही लिए जाएंगे.
बता दें कि जिन 50 फीसदी सीटों को सीयूईटी से भरने की बात हो रही है. पहले ये सीटें डीयू एनटीए के माध्यम से परीक्षा के जरिये भरता था. इस नये बदलाव को लेकर डीयू की कार्यकारी समिति में गुरुवार को फैसला लिया गया. डीयू के इस फैसले का कार्यकारी परिषद के सदस्य राजपाल सिंह और सीमा दास ने विरोध किया.
विरोध कर रहे कार्यकारी परिषद के इन सदस्यों का कहना था कि इस साल सीयूईटी से हुआ स्नातक दाखिला भी डीयू ने सही से संचालित नहीं किया है. कई छात्र अब तक परेशानी का सामना कर रहे हैं. इसलिए परास्नातक के लिए ये नियम इस तरह लागू नहीं करना चाहिए. परास्नातक के दाखिलों के लिए पूर्व की प्रक्रिया ही अपनाई जाए.
गुरुवार को कार्यकारी समिति की बैठक में डुअल डिग्री कोर्स लागू करने पर भी चर्चा की गई. कुछ सदस्यों ने इसका भी विरोध किया, जिससे फिलहाल इसे लागू नहीं किया गया है. कार्यकारी सदस्य प्रो. सीमा दास ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि वह अभी दोहरी डिग्री का कोर्स शुरू नहीं करने जा रहा है. डुअल डिग्री को डीयू अभी नहीं शुरू करेगा. इसके लिए प्रारूप तय किया जाएगा. पीजी दाखिले में नये सेशन से ही सीयूईटी लागू करने और डुअल डिग्री लागू करने का भी विरोध किया है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










