
DU Academic Calendar 2022-23: 20 जुलाई से ऑड- 02 जनवरी से शुरू होगा इवन सेमेस्टर, जानें एग्जाम कब?
AajTak
Delhi University Academic Calendar 2022-23 Out: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पांचवें, छठे, सातवें और आठवें सेमेस्टर के का एकेडमिक कैलेंडर 2022-23 जारी किया है. छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर एकेडमिक कैलेंडर चेक कर सकते हैं.
DU Academic Calendar 2022-23: दिल्ली विश्वविद्यायल (Delhi University) ने डीयू एकेडमिक कैलेंडर 2022-23 जारी कर दिया है. यूनिवर्सिटी ने पांचवें, छठे, सातवें और आठवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है. यूनिवर्सिटी 20 जुलाई से ऑड सेमेस्टर आयोजित करेगा और इवन सेमेस्टर 2 जनवरी, 2023 से शुरू होगा.
5वें और 7वें सेमेस्टर की जरूरी तारीखें
6वें और 8वें सेमेस्टर की महत्वपूर्ण तारीखें
एकेडमिक कैलेंडर 2022 यहां देखें-
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आज, 29 जून, 2022 से दूसरे फेज के इंटरनल एग्जाम के री-एग्जाम के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. डीयून ने उन छात्रों के लिए इंटरनल एग्जाम के दूसरे चरण का आयोजन करने की घोषणा की, जो मई-जून में परीक्षा में शामिल नहीं हो सके.
विश्वविद्यालय ने एक नोटिस जारी कर कहा कि ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के छात्रों के लिए इंटरनल एग्जाम के दूसरे फेज का आयोजन किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन 29 जून से शुरू होंगे. छात्र, आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर जाकर आंतरिक परीक्षा के दूसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. दो साल में यह पहली बार था जब विश्वविद्यालय ने परीक्षा के फिजिकल मोड को फिर से शुरू किया.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











