
Drugs Case: जमानत पर नहीं आया फैसला, कुछ और रातें जेल में ही बिताएंगे Aryan Khan
AajTak
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जेल की रातें अब लंबी हो गईं. मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दो दिनों की गरमागरम बहस के बाद कोर्ट ने आर्यन की जमानत पर अपना फैसला तो सुरक्षित कर लिया, लेकिन फैसले की तारीख 20 अक्टूबर तय कर दी. मतलब ये कि 20 अक्टूबर यानी करीब हफ्ते भर आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहेंगे. 8 अक्टूबर से ही सतीश मानेशिंदे और अमित देसाई जैसे दिग्गज वकील आर्यन खान की पैरवी में लगे हुए थे, लेकिन कोर्ट में एएसजी अनिल कुमार सिंह ने उनकी दलीलों की धज्जियां उड़ा दीं. नतीजा ये हुआ कि आर्यन खान की जमानत का मामला लटकता गया. देखें ये रिपोर्ट.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









