
DPAP के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद का बड़ा फैसला, JK में पार्टी की सभी ईकाइयां की भंग
AajTak
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सभी पार्टी ईकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया है. इसका लक्ष्य पार्टी को अधिक पारदर्शी बनाना और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना है. यह कदम युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को नेतृत्व में स्थान देगा.
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाब नबी आजाद ने पार्टी की सभी ईकाइयों को भंग कर दिया, जिसमें प्रांतीय, क्षेत्रीय, जिला और ब्लॉक स्तरीय समितियां भी शामिल हैं. पार्टी के ईकाइयों को भंग करने के निर्णय को दूरदर्शी और साहसिक कदम बताया गया. यह कदम युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को नेतृत्व में स्थान देगा.
DPAP पार्टी की सभी ईकाइयों क्यों की गई भंग?
DPAP पार्टी के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि संगठन को सशक्त और पारदर्शी बनाया जाए. साथ ही जन-समस्याओं के अनुरूप बनाने की दिशा में काम किया जा सके.
DPAP का विजन
गुलाब नबी आजाद ने इसे निर्णायक कदम बताया, जिससे संगठन में युवाओं, महिलाओं, जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका और समाज के सभी वर्गों को बढ़ाने का मौका मिलेगा. पुनर्गठन जनता की आकांक्षाओं के अनुसार नए विचार को प्रेरित करेगा.
यह भी पढ़ें: 'J-K में BJP की मदद कर रहे गुलाम नबी आजाद', बोले उमर अब्दुल्ला

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








