
Donald Trump Speech: घुसपैठियों पर अमेरिकी संसद में ट्रंप के तीखे बोल, देखें वीडियो
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने दावा किया कि उनका पहला महीना अमेरिकी इतिहास का सबसे सफल रहा. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 100 से ज्यादा कार्यकारी आदेश जारी किए और अवैध प्रवासियों की संख्या में कमी आई. देखें ट्रंप का भाषण.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











