
'शराब पीकर मुझसे गलती हुई... मैं मानती हूं', क्रिस्टिन कैबोट ने 'किस कैम' विवाद पर तोड़ी चुप्पी
AajTak
टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर की पूर्व एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट ने कहा कि कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान अपने बॉस और सीईओ एंडी बायरन के साथ दिखा 16 सेकंड का किस कैम मूमेंट शराब पीने के बाद लिया गया उनका एक गलत फैसला था, जिसने उनकी जिंदगी और करियर दोनों बदल दिए. कैबोट ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह कोई सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि न्यू हैम्पशायर की एक आम मां हैं.
टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर की पूर्व एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट ने महीनों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक वायरल वीडियो में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान वह अपने बॉस और कंपनी के सीईओ एंडी बायरन के साथ नजर आई थीं. कैबोट ने इस घटना को शराब पीने के बाद लिया गया एक 'गलत फैसला' बताया. उन्होंने कहा कि इस एक पल ने उन्हें इंटरनेट पर मजाक बना दिया, उन्हें नौकरी के लायक नहीं छोड़ा और उनका करियर लगभग खत्म हो गया. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
'मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं'
गुरुवार को प्रकाशित इंटरव्यू में 53 साल की कैबोट, जो दो बच्चों की मां हैं, ने कहा कि 16 सेकंड का वह 'किस कैम' मूमेंट उनकी जिंदगी रातोंरात बदल गया. उन्होंने कहा, 'मैंने गलत फैसला लिया. मैंने कुछ ड्रिंक लीं और अपने बॉस के साथ नाचते हुए गलत व्यवहार किया. मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं.' उन्होंने यह भी कहा कि उस समय एंडी बायरन उनके क्रश थे और इस गलती की उन्हें पेशेवर तौर पर भारी कीमत चुकानी पड़ी.
'मैं एक आम मां हूं'
कैबोट का कहना है कि इसके बाद जो प्रतिक्रिया आई, वह जरूरत से ज्यादा थी. उन्होंने कहा, 'मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं. मैं न्यू हैम्पशायर की एक आम मां हूं.' उन्होंने तर्क दिया कि अगर मान भी लिया जाए कि उनका कोई अफेयर था, तो भी उसे सार्वजनिक मुद्दा नहीं बनना चाहिए था. उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी पेशेवर उपलब्धियों को भुला दिया और उन्हें इतिहास की सबसे बदनाम एचआर मैनेजर कह दिया गया.
'कैमरा मुझ पर आया और सब कुछ बदल गया'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









