
कनाडा में महंगाई का अनोखा प्रदर्शन! सांता क्लॉज़ बनकर हजारों का सामान चुरा ले गए चोर, फिर...
AajTak
मॉन्ट्रियल में नकाबपोश और भेस बदले लोग सुपरमार्केट से 3,000 डॉलर (करीब 2 लाख रुपये) का खाना ले गए और इसे क्रिसमस ट्री के नीचे रख दिया.
कनाडा के मॉन्ट्रियल में सोमवार रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने महंगाई और खाद्य असुरक्षा पर चर्चा को नया मोड़ दे दिया. कुछ लोग सांता क्लॉज़ की पोशाक और नकाबपोश बौनों (Elves) के वेश में एक बड़े किराने की दुकान में घुसे. उन्होंने खाने-पीने का सामान गाड़ियों में भरा और बिना पेमेंट किए ही वहां से चले गए.
यह घटना प्लेटो-मोंट-रॉयल इलाके के लॉरियर एवेन्यू और चैम्बॉर्ड स्ट्रीट के पास हुई. मॉन्ट्रियल पुलिस की प्रवक्ता कैरोलिन शेवरेफिल्स ने बताया कि चोरी सोमवार रात 9:15 बजे हुई और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
जिम्मेदारी और उद्देश्य
सोशल मीडिया पर “रॉबिन्स डेस रुएल्स” (Robins des ruelles) नामक कार्यकर्ता समूह ने चोरी की जिम्मेदारी ली है. उनका कहना है कि चोरी किया गया लगभग 3,000 डॉलर का खाना प्लेस वालोइस के क्रिसमस ट्री के नीचे रखा गया और बचा हुआ सामान सामुदायिक फ्रिजों में रख दिया गया.
समूह ने इसे “शानदार खाद्य अभियान” और राजनीतिक प्रदर्शन” बताया. उनका कहना था कि महंगी सुपरमार्केट श्रृंखलाएं महंगाई का बहाना बनाकर कीमतें बढ़ा रही हैं और रिकॉर्ड मुनाफा कमा रही हैं, जबकि आम लोग रोजमर्रा का खाना खरीदने में भी संघर्ष कर रहे हैं.
महंगाई का सच

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











