
Dog Bite Incident: ये हैं कुत्तों की 9 सबसे खतरनाक ब्रीड्स, जानिए कब ज्यादा हिंसक हो जाते हैं Pet Dogs?
AajTak
पिछले कुछ दिनों से पिटबुल और लखनऊ, दोनों शब्द एकदूसरे के लिए खबर बन रहे हैं. फिर पिटबुल ने लखनऊ में एक युवक को काट लिया. आखिर कैसे पता चलता है कि कुत्ता हिंसक होने वाला है? कब हमला कर सकता है? काट सकता है? कुत्ते की ब्रीड से नहीं पता चलता कि वो कब हमला करेगा.
कुत्ते भेड़ियों के वंशज हैं. शिकार और हमला करना इनके जीन्स में है. जंगलों में रहने वाले शिकारी जीवों में कुत्ते पहले थे, जिन्हें इंसानों ने पालतू बनाया. इन्हें करीब 15 हजार साल पहले शिकारियों ने पालतू बनाया था. ताकि खेती-बाड़ी में ये मदद कर सकें. खैर.. ये बात तो पुरानी हो गई. तब से लेकर अब तक कई प्रजातियों के कुत्ते अलग-अलग कामों के लिए पाले जा रहे हैं. द अमेरिकन केनल क्लब के मुताबिक दुनिया में कुत्तों के 199 ब्रीड्स रिकगनाइज्ड हैं. वहीं, 80 के करीब ब्रीड्स को इस सूची में शामिल किया जा सकता है.
इन कुत्तों की बिरादरी में 9 ब्रीड्स ऐसी हैं जो बेहद खतरनाक मानी जाती हैं. पूरी दुनिया में इनका उपयोग सिर्फ शिकार, हमला और बचाव कार्यों के लिए किया जाता है. इनमें सबसे पहले नंबर पर आता है- पिटबुल यानी अमेरिकन पिटबुल टैरियर. आगे की सूची में हैं - रॉटवीलर, जर्मन शेफर्ड, डॉबरमैन पिंशर, बुल मैस्टिफ, ग्रेट डेन, बॉक्सर, मैस्टिफ और ब्लैक रसियन टैरियर. इन कुत्तों की खासियत और खराबी यही है कि ये हमलावर है.
जरूरी नहीं कि ये बड़े और खतरनाक ब्रीड के कुत्ते ही आपको काटे. या आप पर हमला करे. छोटे-छोटे पामरेयिन या वैसी ब्रीड के कुत्ते भी हमला कर सकते हैं. किसी भी कुत्ते के हिंसक व्यवहार का पता नहीं लगाया जा सकता. इस बात का खुलासा जेनेटिक स्टडी में भी हो चुका है. कुत्ता चाहे किसी भी ब्रीड का क्यों न हो. वह कब आपको प्यार करते करते काट ले. कब शांति से बैठे-बैठे हमला कर दे. इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. न उसका मालिक. न ही कोई प्रशिक्षित व्यक्ति.
शांत दिख रहा कुत्ता भी कर सकता है हमला
हमारे लिए जरूरी है ये समझना कि कुत्तों के व्यवहार में कब बदलाव आ सकता है? ये बातें आपको उसका हमला रोकने में मदद कर सकती हैं. या फिर समय रहते बचाव करने में. कुत्ते कभी-कभी बिना गुस्से के भी हमला करते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि सामने वाला खतरा बन सकता है. कुत्तों के हमले से बचने का सबसे आसान तरीका है खुद की सुरक्षा करें. कुत्तों से दूरी बनाकर रखना चाहिए. चाहे वह पालतू हो या फिर सड़क पर घूमने वाला. इनके बावजूद जरूरी है कुछ बातें जिनसे पता चलता है कि कुत्ते हमला कर सकते हैं.
अगर कोई कुत्ता चुपचाप है. इसका मतलब ये नहीं कि वो हमला नहीं करेगा. अक्सर पालतू कुत्ते चुपचाप ही नाराज हो रहे होते हैं. अगर कुत्ता अपने पंजे या सिर से आपके शरीर के किसी हिस्से में हल्का सा हिट करे तो समझ जाना चाहिए कि आपका डॉगी गुस्से में है. तुरंत उसे पुचकारें. उसके पसंद की खाने-पीने की चीज दें. या फिर उसे किसी शांत जगह पर ले जाकर बांध दें. ताकि वह थोड़ी देर में खुद-ब-खुद शांत हो जाए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










