
DJ Snake का मुंबई कॉन्सर्ट बना चोरों का चारागाह, 40 से ज्यादा महंगे मोबाइल पार
AajTak
Mumbai: फ्रांसीसी म्यूजिशियन डीजे स्नेक (DJ Snake) का म्यूजिक कॉन्सर्ट चोरों के लिए चारागाह बन गया. बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने ऑडियंस के तीन दर्जन से ज्यादा महंगे-महंगे मोबाइल फोन पार कर दिए.
Maharashtra News: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में आयोजित डीजे स्नैक (DJ Snake) के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट (संगीत कार्यक्रम) के दौरान अज्ञात लोगों ने 40 से अधिक महंगे मोबाइल फोन चुरा लिए. मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. साथ 14 मोबाइल फोन बरामद भी कर लिए हैं.
बीकेसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, शनिवार रात बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के MMRDA मैदान में फ्रांसीसी संगीत निर्माता डीजे स्नैक का एक म्यूजिक प्रोग्राम आयोजित किया गया था. इस दौरान उसमें शामिल होने वालों में से कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की कि उनके मोबाइल फोन गुम हो गए हैं या चोरी हो गए हैं.
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद सैकड़ों लोगों ने म्यूजिक कॉन्सर्ट में भाग लिया था और कार्यक्रम स्थल लोगों से खचाखच भरा हुआ था. भीड़भाड़ वाली जगह का फायदा अज्ञात आरोपियों ने उठाया और लोगों के मोबाइल पार कर दिए.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर 40 से अधिक महंगे मोबाइल फोन चोरी होने या गुम हो जाने के बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 379 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत चार से पांच एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
जोन-8 के पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम ने बताया कि छह मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 14 मोबाइल फोन गुम होने की सूचना दी गई थी और इनमें से 10 हैंडसेट बरामद कर लिए गए हैं. तीन आरोपी हमारी हिरासत में हैं. वर्तमान में मामले की जांच चल रही है और हम आगे की जांच कर रहे हैं. मोबाइल तलाशने के लिए हम सभी तकनीकी मदद का उपयोग कर रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










