
Diesel Prices impact: डीजल के बढ़ते दामों का असर, देश में 40 फीसदी महंगी हुई सब्जियां
ABP News
ट्रांसपोर्ट की लागत में 65 फीसदी हिस्सा डीजल का होता है. 20-25 फीसदी हिस्सा मेंटनेंस, इंश्योरेंस, ईएमआई आदि का होता है.
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की वजह से सड़क से लेकर किचन तक सबकुछ महंगा हो रहा है. आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल 100 रुपये और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. तेल के दाम बढ़ने के कारण मालभाड़ा बढ़ रहा है. जिस कारण सब्जियां भी महंगी हो रही हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, महीनेभर के भीतर ही सब्जियां 40 फीसदी तक महंगी हो गई. दिल्ली की आजादपुर मंडी में जहां जून के शुरुआती हफ्ते में आलू 15-20 रुपये किलो बिक रहा था, अब 25 रुपये किलों बिक रहा है. टमाटर, करेला की कीमत 30 रुपये से बढ़कर अब 40 रुपये तक हो गई है. 30-40 रुपये बिकने वाला प्याज अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. इसी तरह दूसरी लौकी, भिंडी, बैगन, मटर जैसी दूसरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












