
Dia Mirza के 12 महीनों की जर्नी, लिखा- 'मुझे मां बनाने के लिये थैंक्यू 2021'
AajTak
बॉलीवुड की चंद ही एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने समाज की बनाई हुई रस्मों को तोड़ कर आगे बढ़ने का फैसला लिया. दीया मिर्जा उन्हीं में से एक है. इस साल एक्ट्रेस ने कई पुराने रीति-रिवाज को भुला अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. समय भी दिया मिर्जा के साथ था.
आज साल का आखिरी दिन है. नये साल की शुरूआत से पहले एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 2021 को लेकर यादगार वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उनकी सालभर की जर्नी कैद है. बाकियों का पता नहीं पर दीया मिर्जा के लिये ये साल बेहद खास रहा. इन 12 महीनों में दीया मिर्जा ने अगर खुशियों के पल देखे, तो कई चीजों से बहुत सीखा भी. इसलिये साल खत्म होने से पहले उन्होंने 2021 का शुक्रिया अदा किया.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












