
Dhanteras 2025: धनतेरस पर शनि का साया! भूलकर भी घर न लाएं ये 6 अशुभ चीजें
AajTak
Dhanteras 2025: इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस बार धनतेरस शनिवार के दिन पड़ रहा है, जो कि शनि देव का दिन माना जाता है. ऐसे में ज्योतिषविदों की सलाह है कि इस दिन 6 चीजें बिल्कुल न खरीदें.
Dhanteras 2025: इस साल धन त्रयोदशी यानी धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है, जो कि शनि देव का दिन माना जाता है. धनतेरस पर नया सामान खरीदकर घर लाने की परंपरा है. लेकिन इस बार शनिवार को देखते हुए धनतेरस पर कुछ खास चीजों की खरीदारी बिल्कुल न करें.
1. लोहा- ज्योतिष में लोहे को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है. जबकि धनतेरस माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित त्योहार है. इसलिए धनतेरस के दिन इसकी खरीदारी बिल्कुल न करें. वैसे भी इस बार धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है और इस दिन घर में लोहे से निर्मित घर लाना वर्जित है.
2. सरसों का तेल- सरसों के तेल को भी शनिदेव से जोड़ा जाता है. तभी तो हर शनिवार लोग शनि देव को सरसों को तेल अर्पित करते हैं. चूंकि इस बार धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए आप सरसों के तेल की खरीदारी बिल्कुल न करें. हालांकि दीया आदि जलाने के लिए इसकी जरूरत होती है तो आप एक दिन इसे खरीदकर रख लें.
3. काले रंग की चीजें- ज्योतिष में काले रंग की चीजों को भी शनि से जोड़कर देखा जाता है. धनतेरस बहुत ही शुभ दिन है और इस अबूझ मुहूर्त में काले रंग की कोई भी वस्तु वस्तु घर लाने से परहेज करें. कहते हैं कि काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक है और शुभ अवसर पर इसे घर लाना अपशकुन होता है.
4. स्टील- अक्सर आपने देखा होगा कि धनतेरस पर जो लोग लोहे से परहेज करते हैं, वो स्टील के बर्तन खरीदकर घर ले आते हैं. जबकि शायद वो नहीं जानते कि स्टील में लोहे का भी मिश्रण होता है. इसलिए धनतेरस पर स्टील का बर्तन खरीदने की गलती भी न करें.
5. खाली बर्तन- यदि धनतेरस पर आप कलश, सुराही, मटका या कोई भी बर्तन खरीद रहे हैं तो ध्यान रहे कि उसे ऐसे ही खाली घर लेकर न आएं. इस पात्र में धनिया, जल या कोई मीठी सामग्री डालकर ही घर लाएं. ऐसा करना शुभ होता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











