
Devar Bhabhi Love Story: भाभी पर आया देवर का दिल, भतीजे के साथ कर डाला खौफनाक कांड
AajTak
Maharashtra Crime: देवर-भाभी के अवैध संबंध के चलते 2 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई. आरोप है कि देवर दीपक ने मासूम को पालने से गिराकर लातों से कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
महाराष्ट्र के अमरावती से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां देवर-भाभी के अवैध संबंधों की वजह से 2 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. आरोप है कि चाचा ने मासूम भतीजे को पालने से गिराकर लातों से कुचल दिया. घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना 5 सितंबर की है. फेजरपूरा पुलिस थाना क्षेत्र के पोहरा बंदी इलाके में रहने वाले दीपक का अपनी भाभी पूजा के साथ अवैध संबंध थे. दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन दीपक अपनी भाभी पर उसके बेटे को अपने बड़े भाई को देने का दबाव बना रहा था. जिसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ. बताया जा रहा है कि पूजा अपने बेटे को छोड़ने लिए तैयार नहीं थी.
चाचा ने 2 साल के भतीजे को पैरों से कुचल कर मार डाला
जानकारी के मुताबिक 5 सिंतबर को दीपक मजदूरी कर घर लौटा. इस दौरान पालने में लेटा उसका भतीजा जोर-जोर से रोने लगा. पूजा अपने बेटे चुप कर रही थी पर मासूम चुप नहीं हो रहा था. इससे गुस्साए दीपक ने भतीजे को पालने से नीचे गिरा दिया और अपने पैरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
इस मामले पर थाने के SHO गोरखनाथ जाधव ने बताया कि आरोपी दीपक भोसले को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे. जिसके चलते मासूम की हत्या की गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










