
Deva Gurjar Murder: देवा गुर्जर के मर्डर में 9 लोग गिरफ्तार, 5 लाख के लेन-देन में गई हिस्ट्रीशीटर की जान
AajTak
राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर (deva gurjar murder) की हत्या के मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस पर सीन रीक्रिएट करेगी.
Deva Gurjar Murder: राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर के मर्डर के 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गुरुवार को हुए इस एक्शन को मिलाकर अबतक कुल 9 लोग पकड़े जा चुके हैं. फिलहाल पुलिस बाकी लोगों की तलाश में जुटी है. इतना ही नहीं पकड़े गए आरोपियों को रावतभाटा में घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट किया जाएगा.
फरार लोगों को जंगलों में ढूंढा जा रहा है. इसके अलावा देवा के समर्थकों पर रोड जाम करने और बस जलाने के दो मुकदमे दर्ज कर लिये गए हैं. देवा गुर्जर हत्याकांड की जांच उदयपुर की जगह कोटा रेंज में होगी यह भी तय हुआ है. बता दें कि 4 अप्रैल की रात को हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या कर दी गई थी.
कौन है देवा गुर्जर?
डॉन देवा गुर्जर की 2 पत्नी और 9 बच्चे हैं. पहली बीवी काली बाई के 8 लड़कियां दूसरी बीवी इंदिरा के एक लड़का है. पहली बीवी के 8 लड़कियां हुईं तब देवा गुर्जर ने दूसरी बीवी इंदिरा से विवाह किया था. दोनों पत्नियां एकसाथ एक ही घर में रहती थीं. दोनों एक साथ करवा चौथ सहित सभी त्यौहार मनाया करती थीं.
कोटा जिले के बोराबास गांव में देवा गुर्जर काफी मशहूर था. वह सोशल मीडिया पर यह दिखाता था कि उसकी लाइफ किसी डॉन जैसी है. उसे खुद को देवा डॉन कहलाना पसंद था. रील्स बनाने के लिए उसने एक कैमरामैन रखा हुआ था. इंस्टाग्राम पर उसके लगभग दो लाख फॉलोअर्स थे. देवा स्टंट, मारपीट और जिम करते हुए फोटो-वीडियो डालता था. सोशल मीडिया पर उसके कई फैनपेज भी थे.
कहां से होती थी कमाई?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










