
Dengue Death: डेंगू का कोहराम, एक हफ्ते में 32 बच्चों की मौत, 6 सितंबर तक स्कूल बंद
ABP News
Firozabad Dengue News: यूपी के फिरोजाबाद जिले में बीते एक हफ्ते में डेंगू से 40 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 32 बच्चें भी शामिल हैं.
40 Died in Firozabad: यूपी के फिरोजाबाद जिले में डेंगू कोहराम मचा रहा है. बीते एक हफ्ते में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में बच्चों की संख्या 32 है. एहतियात के तौर पर कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के स्कूल 6 सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. सीएम योगी भी इन मौतों को लेकर गंभीर दिखे. उन्होंने सोमवार को फिरोजाबाद जिले का दौरा भी किया था. इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. साथ ही उन्होंने प्रभावित परिजनों से मुलाकात भी की. आगरा मंडल कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबाद में पिछले एक हफ्ते में करीब 40 मौतें हुई हैं. इन मौतों का प्राथमिक कारण डेंगू लग रहा है, हालांकि अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है." उन्होंने आगे बताया कि हमने संबंधित अस्पतालों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के कदम उठाए हैं. इन्हें आगरा से भी लाया जा रहा है. आधिकारिक टीमों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है."More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












