
Delhi Weekend Curfew: क्या दफ्तर खुलेंगे? बस-मेट्रो चलेंगे? जानिए डिटेल्स
AajTak
देश में कोरोना के मामले काफी रफ्तार से बढ़ रहे हैं. एक हफ्ते में तीन गुना से ज्यादा केस भारत में आ चुके हैं. आज एक दिन में कोरोना के 5500 मामले सामने आ गए जिसके बाद राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. इस कर्फ्यू के बाद राजधानी में कई प्रतिबन्ध लगा दिए गए हैं. सरकारी दफ्तर वर्क फ्रॉम होम से चलेंगे. राजधानी में बस और मेट्रो पूरी क्षमता से चलेंगे. कोरोना से जुड़े कई नियमों में भी काफी बदलाव किया गया है. दिल्ली में पहले की येलो अलर्ट जारी कर दिया गया था. ऐसे में सवाल ये है कि क्या बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लगेगा? जानने के लिए देखिये हमारी ये खास वीडियो

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










