
Delhi Weather Today: दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश से खुशनुमा मौसम, अगले तीन दिन के लिए जानें IMD अलर्ट
AajTak
Delhi Barish: दिल्ली में बारिश से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं, मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल.
Delhi Rain Today, Weather Forecast Updates: दिल्ली में आज लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन यानी बुधवार से ही कई इलाकों में झमाझम बारिश का गतिविधियां देखने को मिली हैं. उमस भरी गर्मी से जूझ रही दिल्ली के लिए बारिश राहत लेकर आई है.
दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज (शनिवार), 23 जुलाई की सुबह हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे. IMD के मुताबिक, दिल्ली में अब अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी. इस बीच दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
#WATCH | Rain lashes parts of Delhi, visuals from Ring road, Moti Bagh pic.twitter.com/QdXirrRMWn
IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 23 से 26 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन दिनों दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो 23 से 26 जुलाई के बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में जुलाई में अभी तक 165.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि जुलाई में सामान्य तौर पर 126.9 मिमी बारिश होती है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










