
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा! जानें IMD का पूरा अपडेट
AajTak
दरअसल 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. ये पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी तक रहेगा. इसके बाद 28 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से दो मार्च के बीच दिखेगा.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने वाली है. राजधानी में इस हफ्ते कोहरा और हल्की ठंड के बाद तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. वहीं एक बार फिर प्रदूषण में भी इजाफा देखने को मिल रहा है.
बता दें कि इस बार फरवरी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी देखी गई. 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस को छू गया था. हालांकि इसके बार से तापमान में गिरावट देखी गई लेकिन आज से इसमें फिर इजाफा होने के आसार हैं. दरअसल 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. ये पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी तक रहेगा. इसके बाद 28 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से दो मार्च के बीच दिखेगा.
आमतौर पर फरवरी के महीने में मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिलते हैं, जिनसे बारिश भी होती है और तापमान भी अधिक नहीं बढ़ता है लेकिन इस साल मजबूत की जगह कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं. वो भी एक के बाद एक, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.
फिर सताएगी गर्मी
आज (25 फरवरी) के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. वहीं आसमान साफ रहेगा. रविवार से तापमान में और बढ़त देखी जा सकती है. जिससे माना जा रहा है कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर गर्मी सताने वाली है. हवा की गति में कमी चलते प्रदूषण में भी इजाफा होता दिख रहा है.
बढ़ रहा प्रदूषण

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










