
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से गिरेगा पारा, क्या वीकेंड तक बढ़ जाएगी ठंड? जानें मौसम
AajTak
IMD Rainfall Alert: दिल्ली में अबतक ठंड की दस्तक नहीं हुई है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आज और कल दिल्ली में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, इससे तापमान में आने की उम्मीद है. वहीं, वीकेंड तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आइए जानते हैं मौसम विभाग का पूर्वानुमान.
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिल्ली में अबतक ठंड ने दस्तक नहीं दी है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कल यानी 10 नवंबर को बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आने की उम्मीद है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह के समय धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है. साथ ही कल बारिश देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 11 नवंबर से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है. वहीं, दिल्ली में हल्का कोहरा भी देखने को भी मिल सकता है.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 12 नवंबर यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 13 नवंबर (रविवार) को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. बता दें, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2008 के बाद नवंबर महीने के लिए सबसे अधिक है.
वीकेंड तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
दिल्ली में अबतक क्यों नहीं हुई सर्दी की आहट? दरअसल, आमतौर पर इन दिनों यानी नवंबर के महीने में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पछुआ हवाएं चलती हैं. ये हिमालय और कई बार तो उसके भी पार यूरोपीय देशों तक से ठंडी हवाएं लेकर आती हैं. लेकिन पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हवाओं का रुख बदला हुआ है. मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामनि कहते हैं कि मौजूदा रिकॉर्ड अधिकतम तापमान की वज़ह यही पुरवैय्या हवाएं ही हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









