
Delhi Weather: दिल्ली में जनवरी में बारिश का 30 साल का टूटा रिकॉर्ड, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
AajTak
दिल्ली में जनवरी के महीने में इतनी बारिश कभी नहीं हुई जो शुक्रवार रात देखी गई. शुक्रवार रात से आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है और बीच-बीच में बारिश की बौछारों से दिल्ली तर बतर है. बारिश और तेज हवाओं की वजह से ठंड भी ठिठुरा रही है. दिल्ली में बारिश और ठंड की दोहरी मार ने बेघरों के लिए आफत खड़ी कर दी है. पूरा उत्तर भारत बारिश और शीतलहर और कोहरे की चपेट में है. कोहरे की वजह से 17 ट्रेनें रद्द हो गई हैं जबकि 13 देर से चल रही हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे ऐसी ही बारिश का अनुमान जताया है. मतलब ये कि अभी सर्दी से छुटकारा नहीं मिलनेवाला है. देखें ये वीडियो.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









