
Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी के बीच चलेंगी तेज हवाएं, बारिश को लेकर जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
AajTak
Delhi Weather Today: आईएमडी के अनुसार, इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वहीं, 29 और 30 अगस्त को बूंदाबादी या हल्की बारिश होने की संभावना है.
IMD Updates, Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम शुष्क बना होने के बीच उमस महसूस हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (शनिवार), 27 अगस्त को तेज हवाएं चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.
आईएमडी के अनुसार, इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वहीं, 29 और 30 अगस्त को बूंदाबादी या हल्की बारिश होने की संभावना है. हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि सितंबर के पहले सप्ताह में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू होने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले है.
सामान्य तौर पर मॉनसून 17 सितंबर से वापस जाना शुरू होता है. सितंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. हालांकि, बारिश होने की कम ही उम्मीद की जा सकती है.
इसके अलावा दिल्ली की हवा की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज, 27 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 94 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










