
Delhi Weather: दिल्ली में कल 35 डिग्री पहुंचेगा तापमान, गर्म हवाओं का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे का मौसम
AajTak
Delhi Weather Updates: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार यानी 16 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, जो सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. दिल्ली में बुधवार को दिन भर तेज हवाएं चलने की संभावना है.
IMD, Delhi Weather Prediction: मार्च महीना आधा बीतने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़कर 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान में और अधिक इजाफा होगा. IMD के अनुसार, दिल्ली में दिन का न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस है.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार यानी 16 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, जो सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. दिल्ली में बुधवार को दिन भर तेज हवाएं चलने की संभावना है. तापमान बढ़ने के साथ चलने वाली हवाएं गर्म हो सकती हैं.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिन में यानी होली के बाद 19 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य से काफी अधिक हो सकता है. ऐसे में गर्मी तीव्र होने की संभावना है.
स्काईमेट के अनुसार, इस हफ्ते दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. 19 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा. वहीं, दिन के समय मध्यम सतही हवाएं अचानक तेज हो सकती हैं. हालांकि, इस तरह के ऊंचे तापमान को देखना राजधानी के लिए असामान्य नहीं है.
शहर के मौसम की लेटेस्ट जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
वहीं, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अभी खराब श्रेणी में बनी हुई है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही. दिल्ली में दोपहर करीब 3 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 235 दर्ज की गई. बता दें कि AQI को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










