
Delhi Weather: दिल्ली में आज भी चलेंगी तेज हवाएं, लेकिन परसों से मौसम बढ़ा देगा मुश्किलें! जानिए IMD का पूर्वानुमान
AajTak
Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है. सुबह-शाम जहां अब भी थोड़ी बहुत ठंड बनी हुई है तो वहीं, दोपहर के समय तेज हवाएं चल रही हैं. शुक्रवार से दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.
Weather Forecast: उत्तर भारत (North India) में अब ठंड तकरीबन खत्म हो गई है. लोग अगले महीने आने वाले होली त्योहार का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच राजधानी दिल्ली में मौसम (Delhi Mausam) में हर दूसरे दिन बदलाव आ रहा है. सुबह-शाम जहां अब भी थोड़ी बहुत ठंड बनी हुई है तो वहीं, दोपहर के समय तेज हवाएं चल रही हैं. वहीं, अब आने वाले दिनों में राजधानी में बारिश भी होने वाली है. ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










