
Delhi Weather: चिलचिलाती गर्मी हो जाएगी छूमंतर! दिल्ली में आज से लगातार 5 दिन बारिश, IMD ने दी ये गुड न्यूज
AajTak
Rain Prediction: मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और रात में बहुत हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में कुछ राहत देखी जा सकती है. हालांकि, आने वाले दिनों तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज हो सकती है.
देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में गर्मी पूरे शबाब पर है. साथ ही हीटवेव भी कहर बरपा रही है. दिनभर चिलचिलाती धूप और लू का सितम परेशान कर रहा है. वहीं, देर रात और तड़के सुबह में भी कोई राहत नहीं मिल रही है. बढ़ता तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए गर्मी से राहत की खबर दी है. IMD के मुताबिक, अब इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. दिल्ली में आज से 27 मई तक बारिश के आसार बन रहे हैं.
दिल्ली में 5 दिन बारिश और बूंदाबांदी की संभावना
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज, 23 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और रात में बहुत हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में कुछ राहत देखी जा सकती है. हालांकि, आने वाले दिनों तापमान में अच्छी गिरावट हो सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. इसके बाद कल यानी 24 मई से 4 दिन तक दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने के आसार है. इससे अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री तक आ सकता है और न्यूनतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस आ सकता है.
दिल्ली का तापमान
एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई से बारिश की गतिविधियां खत्म हो जाएंगी और तापमान एक बार फिर बढ़ने लगेगा. हालांकि, बादल छाए रहेंगे. बता दें मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों सहित उत्तर पश्चिम भारत में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसका असर दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों पर भी देखने को मिल सकता है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






