
Delhi Weather: गर्मी से राहत! होली पर बारिश के बाद दिल्ली में गुलाबी ठंड, जानें आज का मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. इसके साथ ही आसमान साफ रहेगा. वहीं, 11 मार्च से तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा है. होली के दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने के बाद आज (गुरुवार), 9 मार्च को गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है. दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में कल यानी 8 मार्च को अचानक मौसम में नर्मी देखने को मिली, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल गई है. दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 9 मार्च को भी मौसम सुहाना बना हुआ है.
बुधवार शाम को हुई बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है. दिल्ली, नोएडा समेत गाजियाबाद में भी दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ घने बादल आसमान में छाए. बूंदाबांदी से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दें कि पिछले कई दिनों से तेजी से तापमान में बढ़त के साथ गर्मी सताने लगी थी. होली के बाद से कल तक गर्मी से राहत मिली रहेगी. दो दिन बाद एक बार फिर तापमान में बढ़त हो सकती है.
फिर बढ़ेगी गर्मी!
आज (9 मार्च) के मौसम की बात करें तो IMD के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री ही रह सकता है और अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं. इसके साथ ही आसमान साफ रहेगा. 11 मार्च से तापमान में मामूली बढ़त हो सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.
प्रदूषण का हाल
प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे के करीब दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 142 दर्ज किया गया. वहीं, दिल्ली के लगभग सभी इलाकों का एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया. केवल द्वारका में 227 एक्यूआआई दर्ज किया गया और सबसे कम आईजीआई एयरपोर्ट का रहा, जो 86 दर्ज किया गया. बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










