
Delhi Weather: उमस-बारिश या सुहावना मौसम? जानें दिल्ली में वीकेंड पर कैसा रहेगा वेदर
AajTak
दिल्ली में इस साल बारिश का एक अलग ही पैटर्न देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में खूब बारिश हुई तो वहीं कुछ हिस्सों में कम बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज भी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है.
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. बूंदाबांदी और हल्की बारिश तो देखने को मिल रही है, जबकि अच्छी बारिश में कमी देखी जा रही है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, दोपहर में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (नरेला, बवाना, कंझावला), एनसीआर (बहादुरगढ़) गोहाना, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) में हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है.
बता दें कि दिल्ली में इस साल बारिश का एक अलग ही पैटर्न देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में खूब बारिश हो रही है तो वहीं कुछ हिस्सों में कम बारिश हो रही है. आज भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं और वीकेंड पर भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है. इसके साथ ही आने वाले हफ्ते में भी दिल्ली में हल्की बारिश देखी जाएगी.
वीकेंड पर दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश की संभावना है. इन दिनों अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा यानी अधिकतम तापमान के चलते दिल्ली में गर्मी बनी रहेगी और अच्छी बारिश न होने के चलते उमस से भी राहत के कोई आसार नहीं हैं. अगले हफ्ते की बात करें तो 18 जुलाई तक मौसम विभाग ने ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
दिल्ली में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश
आधा जुलाई गुजरने को है लेकिन दिल्लीवालों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है. हालांकि दिल्ली के कई इलाकों में कभी-कभी तेज बारिश देखी गई है और कुछ इलाकों बूंदाबांदी तक ही रह जाते हैं. दरअसल इसके पीछे का कारण पैच पैटर्न है. दक्षिण पश्चिम राजस्थान से लेकर मध्य भारत में बंगाल की खाड़ी तक चलने वाली मॉनसून ट्रफ रेखा इन दिनों एक महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली है, जो क्षेत्रीय बारिश के पैटर्न को प्रभावित कर रही है. इससे कई इलाकों में तेज तो कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










