
Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बंद रहेंगे ये रास्ते, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
गणतंत्र दिवस के जश्न को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा 26 जनवरी तक के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इस एडवाइजरी के तहत उन रास्तों की जानकारी दी गई है जो परेड के चलते प्रभावित रहेंगे. आइए जानते हैं डिटेल्स.
देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा वाले चौराहे, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंचेगी. परेड के दौरान आमजन को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.
जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुधवार की शाम को ये ट्रैफिक एडवाइजरी उनके एक्स अकाउंट पर जारी की. इस एडवाइजरी में दिल्ली पुलिस ने उन रास्तों की जानकारी दी है जो गणतंत्र दिवस के जश्न के चलते प्रभावित रहेंगे. अगर आप भी 26 जनवरी को दिल्ली में बाहर निकल रहे हैं तो एक बार एडवाइजरी को जरूर पढ़ें.
ये रास्ते आज से रहेंगे बंद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, आज यानी 25 जनवरी की शाम से 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. वहीं, रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर आज रात 10 बजे से परेड की समाप्ति तक कर्तव्यपथ की ओर जाने वाले याताया पर प्रतिबंध रहेगा. सी-हेक्सागन-इंडिया गेट पर 26 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद रहेगा. नीचे फोटो में देखें दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई पूरी एडवाइजरी-
उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक कोई रोक नहीं अगर आप उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली जा रहे हैं तो आप आसानी से जा सकते हैं क्योंकि यह रूट खुला रहेगा. मसलन, उत्तरी दिल्ली से आप बिना बाधा के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं. फिर भी दिल्ली पुलिस ने सुझाव दिया है कि लोग अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घर से समय से पहले निकलें.
सिटी बसों का टर्मिनेटिंग पॉइंट
1. पार्क स्ट्रीटर.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








