
Delhi Rains: सुबह-सुबह की बारिश से बेहाल दिल्ली-NCR, सड़कों पर भरा पानी, नोएडा के सभी स्कूल बंद
AajTak
दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर के इलाकों में आज (बुधवार) सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. जिसकी वजह से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. नोएडा में तेज बारिश के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है.
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह धुआंधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटे तक दिल्ली, नोएडा और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश होगी. दिल्ली में अभी बाढ़ का पानी उतरा ही था कि फिर से जलजमाव का खतरा बढ़ने लगा है. नोएडा और गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से पहले ही बाढ़ का पानी फैला हुआ है. ऐसे में अब मूसलाधार बारिश परेशानी का सबब बन सकती है.
नोएडा में तेज बारिश के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. जिला प्रशासन ने भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिया है. आज (26 जुलाई) नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी. वहीं, एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी में भी बादल बरसेंगे.
यूपी में भी बारिश की चेतावनी
इसके अलावा यूपी के बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौती, सियाना, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, कांधला, चांदपुर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








