
Delhi Rain: पानी-पानी दिल्ली-NCR, बारिश से अगले 48 घंटे तक राहत नहीं, विदाई से पहले टेंशन क्यों बढ़ा रहा मॉनसून?
AajTak
Delhi-NCR Rainfall Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटे तक राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होगी. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम आदि के इलाकों में हुई बारिश की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है, जबकि कई इलाकों में पानी भर गया.
Delhi-NCR Weather Forecast, IMD Rainfall Alert: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई घंटों से आफत की बारिश जारी है. राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के सटे हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में गुरुवार को शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक होती रही. इससे कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा. दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे जलमग्न होने की वजह से कई गाड़ियां जहां-तहां फंस गईं. गुरुग्राम के प्रशासन ने निजी संस्थानों से वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है. इसके अलावा, नोएडा के स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है. देश के विभिन्न हिस्सों से विदा हो रहा मॉनसून दिल्ली-एनसीआर के लिए भारी बारिश की टेंशन लेकर आया है. इसके पीछे दो अलग-अलग वेदर सिस्टम्स हैं.
अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट दिल्ली में भारी बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया, जिसमें छिटपुट भारी बारिश के बारे में लोगों को आगाह किया गया. इसमें बताया गया कि विजिबिलिटी कम हो सकती, यातायात बाधित हो सकता है और कच्ची सड़कों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान हो सकता है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मॉनसून की वापसी से ठीक पहले हुई ताजा बारिश से बड़े घाटे (सितंबर में अब तक 46 फीसदी) को कुछ हद तक पूरा करने में मदद मिलेगी. इससे हवा भी साफ रहेगी और तापमान भी नियंत्रित रहेगा. शहर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दोपहर 2 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 61 (संतोषजनक श्रेणी) था. आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
बारिश से ट्रैफिक पर असर, कई इलाकों में जलजमाव दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की वजह से यातायात प्रभावित हुआ. बारिश के कारण कई हिस्सों में जलजमाव भी हो गया. यातायात की स्थिति के बारे में यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर का सहारा लिया. दिल्ली यातायात पुलिस ने गुरुवार को ट्वीट किया, "जलभराव के कारण महरपाल पुर रेड लाइट से महरौली की ओर जाने वाले कैरिजवे में यातायात प्रभावित है. जलभराव के कारण फिरनी रोड और टूडा मंडी रेड लाइट, नजफगढ़ पर यातायात प्रभावित है." एक अन्य ट्वीट में कहा गया, "कृपया मोती बाग जंक्शन से महात्मा गांधी मार्ग पर शांति निकेतन के पास जलजमाव के कारण धौला कुआं की ओर यात्रा करने से बचें."
दिल्ली में कितनी दर्ज की गई बारिश? दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 31.2 मिमी बारिश दर्ज की. लोधी रोड, रिज और आयानगर के मौसम केंद्रों में इस अवधि के दौरान 27.4 मिमी, 16.8 मिमी और 45.8 मिमी वर्षा हुई. दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र, जाफरपुर, नजफगढ़, पूसा और मयूर विहार में क्रमश: 16.5 मिमी, 18 मिमी, 29 मिमी, 24.5 मिमी और 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक (गुरुवार सुबह तक) सामान्य 108.5 मिमी के मुकाबले 58.5 मिमी बारिश दर्ज की है. अगस्त में 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो कम से कम 14 वर्षों में सबसे कम थी. यह उत्तर पश्चिम भारत में किसी भी अनुकूल मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति के कारण थी.
कुल मिलाकर, दिल्ली में 1 जून के बाद से सामान्य रूप से 621.7 मिमी के मुकाबले 405.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी ने मंगलवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के कच्छ के हिस्सों से सामान्य 17 सितंबर की तारीख के तीन दिन बाद वापस आ गया था. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की घोषणा तब की जाती है जब यदि क्षेत्र में पांच दिनों तक बारिश नहीं होती है. साथ ही एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन डेवलप होता है.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कक्षा आठवीं तक स्कूल बंद एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके बाद जिलाधिकारी सुहास एल यथराज ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया. गुरुवार रात जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह ने कहा, "23 सितंबर को, जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे."

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









