
Delhi Pollution: बारिश ने प्रदूषण से दिलाई राहत, पिछले 8 सालों में सबसे साफ दिल्ली की हवा
AajTak
Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने पिछले 07 सालों की तुलना में यानी 2016 से 2023 (2020 को छोड़कर-लॉकडाउन का वर्ष) की तुलना में 2023 के दौरान सबसे कम औसत एक्यूआई दर्ज किया गया है. 08 साल (2016-2023) के दौरान पहले पांच महीनों में (जनवरी से मई) इस वर्ष औसत एक्यूआई सबसे कम रहा.
प्रदूषण लंबे समय से राजधानी दिल्ली की बड़ी समस्या रही है लेकिन इस साल लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिलती नजर आ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, पिछले आठ सालों में जनवरी से मई के बीच इस साल सबसे कम प्रदूषण देखने को मिला है. हालांकि कोरोना काल वाले साल 2020 को इस तुलना से हटा दिया गया है क्योंकि लॉकडाउन के कारण उस दौरान प्रदूषण करने वाली सभी चीजों पर पाबंदी थी.
सात सालों में इस बार सबसे कम प्रदूषण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने पिछले 07 सालों की तुलना में यानी 2016 से 2023 (2020 को छोड़कर-लॉकडाउन का वर्ष) की तुलना में 2023 के दौरान सबसे कम औसत एक्यूआई दर्ज किया गया है. 08 सालों (2016-2023) के दौरान पहले पांच महीनों में (जनवरी से मई) इस साल औसत एक्यूआई सबसे कम रहा.
2023 में रहा सबसे कम AQI
अच्छी हवा वाले दिनों की तादाद बढ़ी
2016 से पिछले 07 सालों की इसी अवधि की तुलना में दिल्ली में 2023 में 'अच्छी' से 'मध्यम' वायु गुणवत्ता दिनों की अधिकतम संख्या देखी गई है (2020 को छोड़कर). 08 सालों (2016-2023) के दौरान पहले पांच महीनों की अवधि के दौरान 'अच्छे से मध्यम' AQI वाले दिनों का तुलनात्मक चार्ट नीचे दिखाया गया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






