
Delhi-NCR Rains: दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश, गुरुग्राम में दरिया बनीं सड़कें, अब मौसम विभाग का आया ये अलर्ट
AajTak
आईएमडी ने आज उत्तरी दिल्ली को छोड़कर पूरी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के अलावा नोएडा-गाजियाबाद में भी कुछ ऐसा ही हाल है. गुरुग्राम में भी सुबह 5:00 से मूसलाधार बारिश हो रही है, इतनी बारिश है कि साइबर सिटी के दर्जनों इलाके पानी में डूब गए हैं.
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज (14 अगस्त) सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों में दिन में रात जैसा अंधेरा छाया है. आज मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली को छोड़कर पूरी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट है.
दिल्ली के अलावा नोएडा-गाजियाबाद में भी कुछ ऐसा ही हाल है. गुरुग्राम में भी सुबह 5:00 से मूसलाधार बारिश हो रही है, इतनी बारिश है कि साइबर सिटी के दर्जनों इलाके पानी में डूब गए हैं. गुरुग्राम के सेक्टर 10 और सेक्टर 9 इलाके में मूसलाधार बारिश के बाद भारी जलभराव देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने सुबह 6 बजे के करीब अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के अलावा मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है. भयंकर बारिश से दिल्ली-NCR के लोगों को जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ सकता है.
वहीं, हिमाचल में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं. सबसे ज्यादा असर कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में देखने को मिला है. कुल्लू में घर, दुकानें, गाड़ियां सब कुछ बह गई. शिमला के रामपुर इलाके में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए. लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी ऊपरी इलाकों में भारी नुकसान की खबर है. SDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर तैनात है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









