
Delhi MCD Election 2022: जानिए कब हो सकता है दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान, 272 वार्ड में होनी है वोटिंग
AajTak
राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो अगले हफ्ते एमसीडी चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी. चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में 1 महीने से कुछ ज्यादा का वक्त लगेगा. इसका मतलब यह है कि 15 अप्रैल से पहले गिनती की प्रक्रिया भी पूरी होने की संभावना है.
पांच विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही दिल्ली में एक नए चुनाव की घोषणा के आसार हैं. दिल्ली और चंडीगढ़ का राज्य चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन दिल्ली नगर निगम चुनावों की घोषणा कर सकता है. दिल्ली के तीनों नगर निगमों दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल अप्रैल के महीने में समाप्त हो रहा है और उससे पहले दिल्ली के 272 वार्ड के लिए चुनाव होने हैं. सूत्रों की मानें तो राज्य चुनाव आयोग फिलहाल पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार करने के भी मूड में नहीं है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










