
Delhi: IGI एयरपोर्ट से 540 ठग गिरफ्तार, यात्रियों को सस्ती सेवा के नाम पर बनाते थे शिकार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने इस साल आईजीआई एयरपोर्ट पर 540 ठगों को गिरफ्तार किया है. जो यात्रियों को सस्ती सेवा या गलत जानकारी देकर अपना शिकार बनाते थे. साथ ही पुलिस ने 254 वाहनों को भी जब्त किया. पुलिस ने बताया कि ठगी की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा खतरे में डाल रही हैं.
दिल्ली पुलिस ने इस साल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर 540 ठगों को गिरफ्तार किया है. ये बदमाश यात्रियों को गुमराह कर सस्ती टैक्सी, ठहरने की जगह या शॉपिंग की पेशकश कर उन्हें ठगते थे. जानकारी के मुताबिक पिछले साल 264 गिरफ्तारियां हुई थीं, जबकि इस साल यह संख्या दोगुनी हो गई.
पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा कि ये शातिर बदमाश यात्रियों को अवैध सेवाओं की ओर ले जाने के लिए मजबूर करते थे. यह ना केवल एयरपोर्ट और देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में डालता है. पुलिस ने इन अपराधों में उपयोग किए गए 254 वाहनों को जब्त किया है, जबकि पिछले साल 96 वाहनों को जब्त किया गया था.
IGI एयरपोर्ट से 540 ठग गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए 540 लोगों में से 373 दिल्ली से हैं, जबकि अन्य आरोपी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और सिक्किम से हैं. सितंबर 2024 में एक विदेशी यात्री को 98,700 रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया. ठग ने यात्री को दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन की झूठी जानकारी दी और वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर क्रेडिट कार्ड से पैसे वसूले.
373 ठग दिल्ली के रहने वाले
दूसरी घटना में एक यात्री से सीआर पार्क तक की टैक्सी का 2,500 रुपये किराया वसूला गया, जो सामान्य किराए से पांच गुना अधिक था. पुलिस ने एक मामले में 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित की रकम वापस कराई. डीसीपी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








