
Delhi Factory Fire: शवों की पहचान के लिए DNA करा सकती है पुलिस, फैक्ट्री में आग लगने से हुई थी 11 लोगों की मौत
AajTak
दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार को एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मरे 11 लोगों में से आठ लोगों की उनके परिवार के लोगों ने पहचान कर ली है. साथ ही पुलिस अज्ञात शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट करा सकती है. पुलिस ने साल 2017 से इलाके में चल रही इस पेंट की फैक्ट्री की जांच शुरू कर दी है.
बाहरी दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार को एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मरे 11 लोगों में से आठ लोगों की उनके परिवार के लोगों ने पहचान कर ली है. साथ ही पुलिस अज्ञात शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करा सकती है. पुलिस ने साल 2017 से इलाके में चल रही इस पेंट की फैक्ट्री की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, अलीपुर के दयाल मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम को भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग आस पास स्थित एक ड्रग्स रिहैबिलिटेशन सेंटर और आठ दुकान में फैल गई.
'8 लोगों की परिजनों ने की पहचान' पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अलीपुर स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग लगाने से मालिक सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी. फैक्ट्री में आग लगने से मरने वालों में से 62 वर्षीय जैन, 44 वर्षीय राम सूरत सिंह, 19 वर्षीय विशाल गौंड, 46 वर्षीय अनिल ठाकुर, 29 वर्षीय पंकज कुमार, 19 वर्षीय शुभम, 44 वर्षीय मीरा और 19 वर्षीय बृजकिशोर की पहचान परिवार के सदस्यों ने कपड़ों और अन्य चीजों के आधार पर कर ली है. अगर अन्य शवों की पहचान के लिए जरूरत पड़ेगी तो शवों का DNA टेस्ट कराया जाएगा. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में संदेह हुआ है कि फैक्ट्री के गेट बंद था और फैक्ट्री में आग लगने के बाद कर्मचारी इससे बाहर नहीं निकल पाए. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से किए नमूने लिए हैं. साथ ही पता चला है कि फैक्ट्री में जहां कई केमिकल रखे थे, वहां पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. जिसके पूरी फैक्ट्री में फैल गई.
लोगों ने लगाए गंभीर आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आग की सूचना देने के बाद फायर बिग्रेड के गाड़ियां देर से मौके पर पहुंची थी, जिसके कारण आग आस-पास की इमारतों में फैल गई. वहीं, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम पांच बजकर 25 मिनट पर मिली थी और सूचना के आधार पर गाड़ियां मौके पर भेज दी गई थीं, लेकिन जीटी करनाल रोड के पास भारी ट्रैफिक जाम था, जिससे गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में वक्त लग गया. साथ ही दिल्ली पुलिस ने किसानों के आंदोलन के मद्देनजर अलीपुर की ओर जाने वाली कुछ रोड पर बैरिकेडिंग कर दी है.
'फैक्ट्री मालिक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज' पुलिस ने कहा कि चूंकि घटना में फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई है. इसलिए हरियाणा के सोनीपत निवासी उनके बेटे अखिल जैन से पूछताछ की जा रही है. फैक्ट्री मालिक के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 308 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि जिस इमारत में आग लगी, उसका इस्तेमाल अवैध रूप से रासायनिक पेंट मिलाने के लिए किया जा रहा था, नगर निकाय ने कहा कि उसे इस दुखद घटना पर खेद है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










