
Delhi Excise Policy: दिल्ली की आबकारी नीति पर केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार आमने-सामने
AajTak
Excise Policy Row: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना आमने-सामने आ गए हैं. उपराज्यपाल के आबकारी नीति की सीबीआई जांच के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है और अब उनको भी गिरफ्तार करने वाले हैं, ये सिसोदिया को फंसाने की साजिश है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि हमें जेल से डर नहीं लगता. तुम सावरकर की और हम भगत सिंह की औलाद हैं. केजरीवाल ने कहा कि AAP के नेता कट्टर ईमानदार हैं इसलिए बीजेपी वाले कीचड़ फेंकना चाहते हैं. केजरीवाल ने इसके साथ ही कारण गिनाते हुए बताया कि केंद्र सरकार उनके आगे क्यों रोड़े अटका रही है. देखें पूरी खबर.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










