
Delhi Encounter: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी घायल, Zigana पिस्टल बरामद
AajTak
दिल्ली स्पेशल सेल और इस कुख्यात अपराधी के बीच रोहिणी के सेक्टर 20-30 के बीच एनकाउंटर हुआ है. इस कुख्यात का नाम कामिल बताया जा रहा है जो कि एक कॉन्ट्रेक्ट किलर भी है. वह दिल्ली में हत्याओं की कई वारदातों में शामिल रह चुका है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्पेशल सेल और एक कुख्यात अपराधी के बीच एनकाउंटर हुआ है. यह अपराधी दिल्ली में कई हत्याओं की वारदात में शामिल हो चुका है. एनकाउंटर में बदमाश को गोली लगी है, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्पेशल सेल और इस कुख्यात अपराधी के बीच रोहिणी के सेक्टर 20-30 के बीच एनकाउंटर हुआ है. इस कुख्यात का नाम कामिल बताया जा रहा है जो कि एक कॉन्ट्रेक्ट किलर भी है. वह दिल्ली में हत्याओं की कई वारदातों में शामिल रह चुका है.
अपराधी के पास से Zigana पिस्टल बरामद
इसके साथ ही जब पुलिस का इस अपराधी से आमना-सामना हुआ, तो इसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके पास से पुलिस ने टर्की से बनी हुई Zigana पिस्टल भी बरामद की है. बता दें कि ये वही Zigana पिस्टल है, जिससे गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की गई थी. इसका इस्तेमाल सिर्फ इसलिए होता है, क्योंकि इस पर एडजस्टेबल साइट लगा सकते हैं. ये जल्दी गर्म नहीं होती.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










