
Delhi Crime: भाभी ने ननद का काट दिया प्राइवेट पार्ट, कपड़े धोने और सुखाने को लेकर हुआ था विवाद
AajTak
उत्तर पूर्वी दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने अपनी भाभी पर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त की रात 8 बजे जेपीसी हॉस्पिटल से एक कॉल मिली थी. जिसमें में बताया गया कि एक महिला हॉस्पिटल में भर्ती हुई है और उसके निजी अंग पर कटा हुआ है और वो अपनी भाभी पर आरोप लगा रही है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. जहां ननद और भाभी के बीच मारपीट हुई. ननद ने अपनी भाभी पर दांत से उसका प्राइवेट पार्ट काटने आरोप लगाया. इसके अलावा पीड़िता का कहना है कि भाई ने भी उसके साथ मारपीट की. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त की रात 8 बजे जेपीसी हॉस्पिटल से एक कॉल मिली थी.
कॉल में बताया गया कि एक महिला हॉस्पिटल में भर्ती हुई है और उसके निजी अंग पर काटने का निशान है और महिला अपनी भाभी पर आरोप लगा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसका अपनी भाभी से कपड़े धोने और सुखाने को लेकर झगड़ा हुआ.
महिला ने भाभी पर लगाया प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप
जिसके बाद उसने अपने पति यानी पीड़िता के भाई को बुला लिया. भाई ने आते ही लात और मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसी दौरान उसकी भाभी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से काट दिया. यह घटना खजूरी इलाके की श्रीराम कॉलनी की है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने इस शिकायत पर खजूरी खास थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक जब उनकी टीम आरोपी के घर पहुंची तो वहां ताला लगा था. घटना के बाद से भाभी शीरीन और भाई शोएब फरार हैं, पुलिस दोनों को तलाशने में जुटी है. फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









