
Delhi Crime: पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 15 इलाके में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक के शरीर पर तेज धारदार वाले हथियार से वार के निशान थे. पार्क की झाड़ियों और घास पर खून बिखरा पड़ा था. सुबह के समय जब लोग पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आए तो लोगों ने पेड़ से लटका शव देखकर सहम गए.
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 15 इलाके में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया. ककरोला गांव के पास स्थित डीडीए डिस्ट्रिक्ट पार्क में खून से लथपथ एक शख्स का शव पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक की उम्र करीब 45 साल के आसपास लग रही है.
मृतक के शरीर पर तेज धारदार वाले हथियार से वार के निशान थे. पार्क की झाड़ियों और घास पर खून बिखरा पड़ा था. सुबह के समय जब लोग पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आए तो लोगों ने पेड़ से लटका शव देखकर सहम गए. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भेजा. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया होगा.
खून से लथपथ पेड़ से लटका मिला युवक का शव
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पार्क में पहले भी कई ऐसी वारदात हो चुकी हैं. लेकिन पुलिस की तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया. पार्क में दिन ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पार्क की सुरक्षा के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड रखा गया है पर वो दिन की ड्यूटी कर रात में घर चला जाता है. पुलिस भी इस पार्क में कोई गश्त नहीं लगाती जिसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
पुलिस इस केस को सुलझाने में जुटी
वहीं, इस घटना पर पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










