Delhi Bomb Blast: धमाके से पहले तीन घंटे मस्जिद में रुका था आरोपी उमर नबी, फिर कार लेकर लाल किले की ओर बढ़ा
AajTak
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में नया खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि आरोपी डॉ. उमर नबी धमाके से पहले करीब तीन घंटे तक रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद में रुका था. पुलिस को शक है कि वह फिदायीन हमले की योजना बना रहा था. मामले की जांच कई एंगल से जारी है.
दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लाल किले के पास धमाका करने वाला डॉ. उमर नबी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था. धमाके से पहले करीब तीन घंटे तक रामलीला मैदान के पास असफ अली रोड की एक मस्जिद में रुका था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वह वहां नमाज अदा करने गया था और फिर वहां से निकलकर लाल किले की ओर गया.
पार्किंग में तीन घंटे रुका रहा धमाके से पहले उमर ने अपनी कार ह्यूंडई i20 को सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में करीब 3:19 बजे खड़ा किया था. जांचकर्ताओं को शक है कि वह इस दौरान लगातार अपने साथियों की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी ट्रैक कर रहा था. सूत्रों के मुताबिक, संभव है कि उसने अपने हैंडलर्स से संपर्क करने के लिए सिग्नल फोन का इस्तेमाल किया हो.
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने धमाके वाली जगह से 40 से ज्यादा सैंपल जुटाए हैं, जिनमें कार के टुकड़े, धातु के अवशेष और शरीर के हिस्से शामिल हैं. विशेषज्ञों की एक विशेष टीम विस्फोट में इस्तेमाल विस्फोटक की प्रकृति की जांच कर रही है.
CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस पुलिस अब मस्जिद और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उमर के साथ कोई और व्यक्ति था या नहीं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि धमाके की योजना में किसी ने उसकी मदद की थी या नहीं.
दूसरी गाड़ी की तलाश में पुलिस धमाके की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी गिरोह के पास एक और लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी थी. पुलिस ने राजधानी के सभी थानों और बॉर्डर चेकपोस्ट पर अलर्ट जारी कर दिया है ताकि उस कार को ट्रेस किया जा सके.
UAPA के तहत मामला दर्ज दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA यानी गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. पहले यह माना जा रहा था कि कार में तीन लोग थे, लेकिन अब जांच में साफ हुआ है कि धमाके के वक्त कार में सिर्फ उमर नबी ही था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









