
Delhi: वसंत कुंज में BMW ने 3 लोगों को रौंदा, ड्राइवर हिरासत में, एंबियंस मॉल के बाहर हुआ हादसा
AajTak
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बीती रात एक BMW कार ने सड़क पार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसा एंबियंस मॉल के सामने हुआ. पुलिस ने मौके से कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में देर रात BMW कार ने सड़क पर तीन लोगों को टक्कर मार दी. यह हादसा वसंत कुंज स्थित एंबियंस मॉल के ठीक सामने हुआ, जहां देर रात भी आवागमन काफी रहता है. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.
हादसे के बारे में सूचना मिलते ही वसंत कुंज इलाके की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों घायलों गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: चलती Fortuner में नाचते-गाते दिखे पांचों दोस्त, 150 Km/घंटे थी स्पीड, ग्वालियर के खतरनाक एक्सीडेंट का Video
घटना के बाद पुलिस ने BMW कार के ड्राइवर को मौके से ही हिरासत में ले लिया है. जांच में यह भी सामने आया कि दुर्घटना करने वाली कार हिमाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर पर थी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय वह तेज रफ्तार में था या लापरवाही से ड्राइव कर रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक तेजी से आई और सड़क पर जा रहे लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला. कुछ लोगों ने दावा किया कि कार की रफ्तार सामान्य से काफी ज्यादा थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी मिल सके. फिलहाल पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. एंबियंस मॉल के आसपास रात में वाहनों की तेज़ रफ्तार आम बात है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










