
Delhi: महिला की मौत के तुरंत बाद अस्पताल की सफाईकर्मी ने चुराए सोने के गहने, वीडियो वायरल होने पर खुला मामला
AajTak
दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद सफाईकर्मी द्वारा उसके सोने के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है. परिवार के बाहर जाते ही महिला के कानों के गहने उतार लिए गए. वीडियो वायरल होने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के पूर्वी इलाके कृष्णा नगर में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला की मौत के कुछ ही मिनट बाद अस्पताल की एक सफाईकर्मी पर उसके सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगाया गया है. मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में नाराजगी है.
शाहदरा निवासी नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 11 नवंबर को अपनी बीमार मां को गोयल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था. डॉक्टरों ने तुरंत उनकी मां को ऑक्सीजन पर डाल दिया और फिर उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी.
मौत के बाद गहने उतारने का आरोप
नवीन गुप्ता के अनुसार, जब वह एम्बुलेंस बुलाने के लिए बाहर गए, उसी दौरान उनकी मां की मौत हो गई. जब वह वापस अपने अन्य परिजनों के साथ कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी मां के कानों के झुमके और कान की चेन गायब है.
गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जब अस्पताल प्रशासन से शिकायत की तो पहले स्टाफ ने अनभिज्ञता जताई और कहा कि वे अच्छी तरह खोज लें. लेकिन बाद में जांच में पता चला कि गहने एक सफाईकर्मी के पास मिले हैं. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें स्टाफ को गहने उतारते हुए देखा जा सकता है.
गुप्ता ने कहा कि उन्हें केवल झुमके वापस मिले हैं, लेकिन चेन अब तक नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने में भी देर हुई. उनका कहना है कि दुख की घड़ी में किसी के साथ ऐसा न हो, इसलिए वह चाहते हैं कि दोषियों पर कार्रवाई हो.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






