
Delhi: बदमाशों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या कर हो गए फरार
AajTak
राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक एंबुलेंस ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान ढांसा गांव निवासी सुनील के रूप में हुई. वह राव तुलाराम अस्पताल में कैट्स एंबुलेंस का चालक था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली द्वारका के जाफरपुर कलां इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एंबुलेंस ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि इस घटना के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है.
जानकारी के मुताबिक, राव तुलाराम ढांसा गांव का सुनील कुमार एक अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर था. वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने सुनील पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं. इससे वह बाइक से गिर गया.
बदमाश वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए. घायल को तुरंत राव तुलाराम अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है.
पुलिस को मिली थी गोली मारे जाने की सूचना
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह जाफरपुर कलां थाने की पुलिस को एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी. पुलिस को बताया गया था कि समसपुर खालसा और काजीपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर एक युवक को किसी ने गोली मार दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहां एक युवक खून से लथपथ पड़ा था.
इसके बाद पुलिस उसे रावतुलाराम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि सुनील कई साल से अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर था. पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










