
Delhi: पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर हुई कार शोरूम में फायरिंग, सामने आया Video
AajTak
पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में एक कार शोरूम में फायरिंग की घटना सामने आई है. इस वारदात के पीछे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का हाथ बताया जा रहा है, जो पुर्तगाल में छिपा हुआ है. दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और NIA हिमांशु भाऊ पर पहले से केस दर्ज कर चुकी हैं, और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. पुलिस ने तीन शूटरों की पहचान की है, जो हिमांशु भाऊ के गैंग से जुड़े हैं.
पश्चिम दिल्ली के नारायणा इलाके में एक कार शोरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शूटर शोरूम में घुसकर फायरिंग कर रहे हैं. यह घटना धमकाने और डराने के इरादे से की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी.
कार शोरूम में हुई इस फायरिंग की घटना के पीछे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया है. हिमांशु भाऊ वर्तमान में पुर्तगाल में रह रहा है और उस पर दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं. इंटरपोल ने भी हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है.
यहां देखें Video
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन शूटरों की पहचान कर ली है. पुलिस के अनुसार, ये शूटर हरियाणा के रहने वाले हैं और हिमांशु भाऊ के गैंग से जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद! 24 घंटे में एक्सटॉर्शन के लिए दुकान, शोरूम और होटल पर फायरिंग
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 6 मई 2024 को जब तिलक नगर के फ्यूजन कार शोरूम में फायरिंग की घटना हुई थी, तब नारायणा के कार शोरूम के मालिक को भी हिमांशु भाऊ की ओर से धमकी दी गई थी. इस दौरान धमकी में 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










