
Delhi: डिवाइडर से टकराई SI की स्कूटी और चली गई जान, प्रगति मैदान टनल का वीडियो
AajTak
प्रगति मैदान टनल में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की स्कूटी डिवाइटर से टकराने के बाद पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. अब इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सब इंस्पेक्टर डिवाइटर से टकराने के बाद सड़क पर गिरते हुए दिख रहे हैं.
प्रगति मैदान टनल में सड़क हादसों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब टनल में हुए एक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी. अब इस सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुलिसकर्मी डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर गिरते हुए दिख रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे उनकी जान चली गई. मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एनके पवित्रन के रूप में हुई है जो पूर्वी जिले की अपराध टीम में तैनात था.
27 अप्रैल को हुआ था हादसा
पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल की देर रात दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की प्रगाति मैदान टनल के अंदर एक डिवाइडर से टकराने के बाद मौत हो गई. हादसे के वक्त पुलिसकर्मी अपनी स्कूटी पर प्रगति टनल से होकर अपने घर आईपी एक्सटेंशन की ओर जा रहे थे, उसी दौरान उनकी स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया. जिससे उनकी मौत हो गई. ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
यहां देखें वीडियो
सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एसआई पवित्रन एनके डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










